UPWA Women Empowerment उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
UPWA Women Empowerment डॉ अलकनंदा अशोक के नेतृत्व का दिखा असर
UPWA Women Empowerment घर पर बेकार पड़े सामान से उपयोगी वस्तुओं को “उपवा” के तहत पौड़ी पुलिस पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने एक बार फिर वर्दी से अलग अपनी संवेदनशील सोच से पुलिस परिजनों के लिये बेहतरीन प्रयास साकार किया है।
UPWA Women Empowerment उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में उपवा पौड़ी के सहयोग से पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न क्रियाकलापों/ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
UPWA Women Empowerment इसी क्रम में पुलिस लाईन पौड़ी में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत एवं महिला हेल्पलाइन की कार्मिकों के सहयोग से अध्यापक पंकज सुन्दरियाल पौड़ी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों को (घर पर पड़े बेकार माचिस की तिलियाँ, छोटे-छोटे पत्थर, पॉलिथीन, लकडियाँ आदि) पर्यावरण संरक्षण हस्तशिल्प और बेकार पड़े सामान से उपयोगी चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
5 जून के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिये इन वस्तुओं को बनाना जरुरी बताया। साथ ही पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा माचिस की तीलियों से कलाकृतियाँ बनाकर कला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से केदारनाथ मन्दिर, चर्च, ताजमहल आदि बनाने की जानकारी महिलाओं को दी गयी। यह कला उत्तराखण्ड़ की प्राचीन काष्ठकला को जीवित करने में सहायक होगी। जिससे पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिस परिवार के बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
देवभूमि के गांव होंगे 21वी सदी के – https://www.shininguttarakhandnews.com/nagraja-mandir-uttarakhand/