Bharat Gaurav Train Facility रेलवे की ओर से एक और ऐसी ट्रेन की शूरुआत की गई है, जो लग्जरी सुविधाओं से लैस है. इस ट्रेन में यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसमें खाने के लिए रेस्टोरेंट और पढ़ने के लिए मिनी लाइब्रेरी बनाई गई है. इस ट्रेन का नाम भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) है और इसे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए शुरू किया गया है.

Bharat Gaurav Train Facility रेल मंत्रालय की तरफ से भी इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में ट्रेन के अंदर के व्यू (View) को दिखाया गया है. भारत गौरव ट्रेन के अंदर का व्यू किसी एक लग्जरी होटल जैसा लग रहा है और इसकी खास बात ये है कि इसमें पढ़ने से लेकर खाने तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
Bharat Gaurav Train Facility ‘यात्रियों को एक यादगार सफर का अनुभव होगा’

Bharat Gaurav Train Facility रेल मंत्रालय ने (Ministry of Railways) ट्वीट के जरिए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “नॉर्थ-ईस्ट (Northeast) डिस्कवरी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में मिनी लाइब्रेरी, फाइन डाइनिंग रेस्तरां जैसी अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दी गई हैं, जो यात्रियों को एक यादगार सफर का अनुभव कराएगी.” वीडियो देखकर ही ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई ट्रेन नहीं बल्कि कोई रेस्ट्रोरंट है और इसके अलावा हम किसी लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने के लिए आएं हैं.”

Bharat Gaurav Train Facility कितने दिन और कहां-कहां का है टूर ?
Bharat Gaurav Train Facility भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) नॉर्थ ईस्ट के लिए 15 दिन और 14 रात के टूर पैकेज (Tour Package) के साथ पेश की गई है. ये ट्रेन पूर्वोत्तर के पांच राज्यों का सफर कराएगी. इसमें गुवाहटी के साथ असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के कई शहर शामिल हैं. इस ट्रेन का डी बोर्ड अलीगढ़, कानपुर, इटावा, लखनऊ है. इसमें 156 यात्री सफर कर सकते हैं.
कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था ?

Bharat Gaurav Train Facility इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera), इलेक्ट्रॉनिक सेफ और सिक्योरिटी गार्ड आदि की सुविधा दी गई है. जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी ट्रेन एसी (AC) है और इसको तीन कैटेगरी में बांटा गया है.
किराया कितना होगा ?

Bharat Gaurav Train Facility अगर इस ट्रेन के किराये की बात की जाए तो इसके एसी 1 कूपन वाले कोच में यात्रा करने के लिए 1 लाख 49 हजार 290 रुपये देने होंगे. एसी 1 कैबिनेट के लिए 1 लाख 32 हजार रुपये और एसी 2 के लिए 1 लाख 6 हजार 990 रुपये देने होंगे.
बाप रे ! बेशर्म डांस से लड़की ने तो गदर काट दी https://shininguttarakhandnews.com/trending-besharm-dance-reel/

