देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Uttarakhand Election 2023 अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के नेता अब सीधे ही जनता से जुड़ेंगे। जहां भाजपा इसी महीने से राज्य में शहीदों के सम्मान में एक सप्ताह तक 9 से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाने जा रही है। वहीं meanwhile कांग्रेस ने भी राज्य में पदयात्रा निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
कांग्रेस की पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। वहीं although भाजपा शहीदों के सम्मान में एक सप्ताह तक ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत शहीद वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेगी। भाजपा की कार्यक्रम के जरिए सैन्य सेवा से जुड़ी आबादी तक पैठ को और मजबूत करने की है।Uttarakhand Election 2023
Uttarakhand Election 2023 मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी से एक अमृत वाटिका तैयार करने का कार्यक्रम है। अमृत वाटिका में 75 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे।
उत्तराखंड में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा–Uttarakhand Election 2023
उत्तराखंड में अग्नीपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के नेता पदयात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस की इस पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस आगामी 60 दिनों तक अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा निकालने जा रही है।
पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस जन घर घर जाकर अग्निवीर की कमियां गिनाएंगे और युवाओं को जागरूक करेंगे। कांग्रेस पार्टी की इस पदयात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी 10 दिनों के लिए शामिल होने जा रहे हैं।
हर्रावाला लालकुआं और रुड़की बनेगे वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन – धामी https://www.shininguttarakhandnews.com/amrit-bharat-station/