Trending Wedding बारात लेकर दुल्हन लाने के लिए अपने ससुराल गया दूल्हा आखिर ज्यादा से ज्यादा कितनी देर इंतजार करता होगा 6 घंटे 12 घंटे या फिर 1 दिन लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान के सिरोही जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन की इंतजार में अपने ससुराल में 5 दिनों से बैठा हुआ है। इतना ही नहीं उसने 5 दिनों से अपने सिर का सेहरा तक नहीं उतारा है। क्योंकि उसकी दुल्हन शादी होने के पहले ही फरार हो गई।
Trending Wedding भारत में आज भी क्यों भागती है दुल्हनिया
Trending Wedding मामला राजस्थान के सिरोही जिले का है। दरअसल यहां के बाली इलाके में मनीषा नाम की युवती की शादी श्रवण कुमार से होनी थी। श्रवण अपने परिवार के साथ बारात लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों की काफी आवा भगत भी की। करीब 6:15 बजे जब पंडित जी ने फेरे लेने के लिए कहा उसी वक्त दुल्हन ने उल्टी और पेट दर्द का बहाना बनाया। और अपने कमरे में जाकर कहा कि अभी थोड़ी देर इंतजार करें।
Trending Wedding लेकिन दुल्हन अपने कमरे में जाने के बाद घरवालों को कहने लगी कि उसे टॉयलेट जाना है। लेकिन टॉयलेट की बजाय वह घर के पीछे लगी टंकी के पास खड़े अपने चचेरे भाई के साथ मौके से फरार हो गई। जो लड़की के पिता के मामा का लड़का है।अब दुल्हन के इंतजार में दूल्हा श्रवण अपने ससुराल में ही बैठा हुआ है। घरवालों ने शादी के लिए लाखों रुपए की तैयारियां भी की थी लेकिन अब वह धरी की धरी रह गई।
इतना ही नहीं बेटी के फरार हो जाने के बाद उसकी मां की भी तबीयत खराब है।घरवाले ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार तलाश कर रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि शादी के 1 दिन पहले जब घर में डांस प्रोग्राम था तो लड़की ने खूब डांस किया उसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकेगी।
कांग्रेस ने नारा दिया – मोदी हटा रहे गरीबी – मुख्यमंत्री https://www.shininguttarakhandnews.com/dhami-on-gareebi-hatao/