Rae Bareli Candidate 2024 : बहन प्रियंका के लिए वरुण गाँधी दिया BJP को झटका !

Shining Uttarakhand News

Rae Bareli Candidate 2024  लोकसभा चुनाव को लेकर जब टिकटों का ऐलान हो रहा था और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला था तो सब हैरान रह गए थे। इसके बाद कई तरह की अटकलें चलीं कि वरुण गांधी सपा या कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन, बाद में खुद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि वह न चुनाव लड़ेंगे न पार्टी बदलेंगे। लेकिन, अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।

भाजपा ने दिया ये ऑफर, वरुण ने ठुकराया Rae Bareli Candidate 2024

Rae Bareli Candidate 2024

रायबरेली संसदीय सीट पर चर्चा है कि यदि प्रियंका गांधी चुनाव में उतरती हैं तो भाजपा स्थानीय प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। दिनेश प्रताप सिंह पिछला चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक डॉ. मनोज पांडेय भाजपा के लिए मजबूत स्तंभ बन गए हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों से अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसके पहले सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण का टिकट काटने के बाद उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इस बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने वरुण गांधी से बात भी की थी। लेकिन वरुण ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार वरुण ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपनी बहन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ूंगा। चर्चा है कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बना सकती है।


प्रियंका के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को यूपी में मिलेगी संजीवनी

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें मिली हैं। इनमें से 13 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। लेकिन बाकी बची चार सीटों में अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस अभी तक असमंजस में दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं रायबरेली से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन हो सकता है? प्रियंका गांधी के मैदान में आने से प्रदेश में कांग्रेस को निश्चित ही संजीवनी मिलेगी, लेकिन भाजपा ने भी अभी तक रायबरेली से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की एकमात्र रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद गांधी परिवार ने रायबरेली के लोगों से दूरी बनाए रखी। बीते पांच सालों में सोनिया गांधी का कई बार कार्यक्रम आया, लेकिन फिर रद्द भी हो गया। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ढोंग करते हैं हरीश रावत – बीजेपी का आरोप https://www.shininguttarakhandnews.com/harish-rawat/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.