Bridle Marriage 23 : दुल्हनिया नखरेबाज़ – करती है बहाना Great Reality

Shining Uttarakhand News
Bridle Marriage 23 इस खबर को आप आजकल की शादियों में टूटने और रिश्तों में आने वाली कमजोरी के नज़रिए से पढ़ेंगे तो आज की तल्ख़ हक़ीक़त नज़र आएगी। यहां बीते दिनों की कुछ चुनिंदा  सच्चाई को बताया गया है। जिसमें खास है एक ऐसी दुल्हन की कहानी की जिसमे उसकी जिद से बारात लौट गयी क्योंकि उसने:कहा- लड़का दहेज कम लाया, हांलकि  पुलिस का दावा है कि ये तो बहाना था, लड़की शादी ही नहीं करना चाहती थी

Bridle Marriage 23 लड़की को शादी में दिलचस्पी नहीं थी इसलिए बहाना बनाया

Bridle Marriage 23
Bridle Marriage 23
Bridle Marriage 23 हैदराबाद में एक दुल्हन ने दूल्हे से कम दहेज मिलने पर शादी तोड़ दी। दरअसल यहां पर जनजाति समाज में परंपरा है कि दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हे की तरफ से दहेज दिया जाता है। इसी को लेकर लड़की ने मांग की थी कि उसे दहेज में 2 लाख रुपए चाहिए। हालांकि लड़के वाले पैसे देने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन लड़की मंडप में ही नहीं पहुंची। मामला गुरुवार का है, इसकी जानकारी अब सामने आई है।
Bridle Marriage 23
Bridle Marriage 23
Bridle Marriage 23 शादी का मंडप सजा हुआ था, लड़के वाले और मेहमान भी पहुंच चुके थे। घंटों तक दुल्हन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके चलते दूल्हा और उसके परिजन पुलिस को लेकर उस होटल पहुंचे, जहां दुल्हन रुकी थी। गुस्साए लड़के वालों ने वहां जाकर दुल्हन पक्ष से कई सवाल किए। जहां पुलिस को जांच में पता चला कि दुल्हन को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उसने दहेज का बहाना देकर शादी तोड़ दी। वहीं पुलिस ने दुल्हन के परिवार को बुलाकर मामले पर चर्चा की। इसके बाद दोनों परिवारों ने इसे आपस में ही सुलझा लिया और शादी टूट गई। हालांकि किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

दहेज में पुराना फर्नीचर मिला तो दूल्हे ने शादी तोड़ी, तेलंगाना में बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

हैदराबाद में एक लड़के ने सिर्फ इस बात के लिए शादी तोड़ दी क्योंकि उसे दहेज में पुराना फर्नीचर दिया गया था। बस ड्राइविंग का काम करने वाले मोहम्मद जकीर की शादी 19 फरवरी को होनी थी, लेकिन वह बारात लेकर नहीं पहुंचा। जब दुल्हन का पिता उनके घर गया तो जकीर ने कहा कि उन्हें दहेज में सेकंड हैंड फर्नीचर दिया है, इसलिए उसने शादी तोड़ दी है। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया है कि इस बीच दूल्हे के परिवार ने उसे गालियां दीं और लौटा दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
शादी टूटने का अजीब किस्सा, भाई के साथ डांस कर रही दुल्हन को दूल्हे ने थप्पड़ मारा, लड़की वालों ने शादी तोड़ी
तमिलनाडु में मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि संगीत सेरेमनी वाले दिन ही शादी टूट गई थी। विवाद दुल्हन के अपने भाई के साथ डांस करने से शुरू हुआ था। इससे भड़के दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद लड़की ने इंजीनियर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, तब संगीत सेरेमनी के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर थे। दुल्हन का कजिन फ्लोर पर आ गया। उसने डांस के दौरान दोनों के कंधे पर हाथ रख दिया। इससे नाराज होकर दूल्हे ने दोनों को दूर कर दिया और दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया।  लिहाजा अगर आप अपनों की शादी करने जा रहे हैं तो आज के इन बिगड़ते  हालातों को नजरअंदाज न करें।
खबरें और भी हैं.. ज़रूर पढ़िए – किस्सा श्मसान का – https://www.shininguttarakhandnews.com/wired-tradition/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *