Uttarakhand Police on Drugs : ड्रग्स , डीजीपी और देवभूमि – नशामुक्ति का महाअभियान शुरू , 1 Great Mission

REPORT BY – ANITA TIWARI , DEHRADUN

Uttarakhand Police on Drugs देवभूमि को 2025 तक नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि उत्तराखंड पुलिस भी बेहद सक्रीय है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पहाड़ों और मैदानों में आज नशा एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में जन सामान्य के बीच समय समय पर रोचक और दिलचस्प मुहीम छेड़ने वाले डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने दिशा में पूरे को सख्त हिदायत दी है।

Uttarakhand Police on Drugs
Uttarakhand Police on Drugs
  • Uttarakhand Police on Drugs  देहरादून से लेकर नीती मांडा और नैनीताल से लेकर हरिद्वार के घाट तक कहीं नशा करते स्थानीय लोग और पर्यटक नज़र ना आएं इसके लिए इस व्यापार को खत्म करना सबसे अहम कदम है लिहाज़ा डीजीपी ने जनपद प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन्स के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के कार्यों की समीक्षा कर सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Uttarakhand Police on Drugs ड्रग्स की बिक्री न रोकी तो थाना/चौकी प्रभारी होंगे निलम्बित – डीजीपी

Uttarakhand Police on Drugs
Uttarakhand Police on Drugs
  • Uttarakhand Police on Drugs डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने हेतु Drugs Free Devbhoomi by 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए त्रिस्तरीय एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का राज्य, जनपद और थाना स्तर पर गठन किया गया है। ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं। ANTF को प्रभावी बनाएं। इसमें समर्पित, इच्छुक और सक्षम कर्मियों को नियुक्त करें, जिससे अच्छे परिणाम मिलें। वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान कई बड़े निर्देश और सुझाव दिए गए हैं आइये जानते हैं वो दिशा-निदेश क्या हैं ?
Uttarakhand Police on Drugs
Uttarakhand Police on Drugs

Uttarakhand Police on Drugs थाना स्तर पर मादक पदार्थों की रोकथाम करना थानाध्यक्ष की नैतिक जिम्मदारी है। यदि राज्य स्तर की टास्क फोर्स किसी थाने क्षेत्र पर जाकर ड्रग्स पकडती है, तो सम्बन्धित थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।जिला स्तरीय टास्क फोर्स में कर्मठ, लगनशील, कार्यों के प्रति समर्पित पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए।

Uttarakhand Police on Drugs ड्रग्स पैडलिंग में लिप्त अपराधियों एवं माफियाओं को चिन्हित कर उनपर मादक पदार्थ अधिनियम, PIT NDPS एवं गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही इनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति भी जब्त की जाए।यदि ड्रग्स पैडर्ल्स के साथ किसी कर्मी की संल्पिता पायी जाती है, तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के कार्यों की पुलिस मुख्यालय द्वारा मासिक समीक्षा की जाएगी।

Uttarakhand Police on Drugs
Uttarakhand Police on Drugs

Uttarakhand Police on Drugs देवभूमि को सुन्दर और नैसर्गिक सौंदर्य कुदरत ने बनाया है लेकिन उस धरती को अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने का दायित्व आप और हम जैसे नागरिकों का है। लिहाज़ा एक जागरूक नागरिक होने के नाते आइये अपनी सरकार और मित्र पुलिस के इस जनहित के अभियान में उनका साथ दें और 2025 तक नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य आसान करें।

IAS , PCS के तबादले पर बड़ी खबर https://shininguttarakhandnews.com/ias-pcs-transfer-2/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.