देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट
Suryakant Dhasmana SGRR कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महंत देवेंद्रदास को झंडा मेला सम्पन्न होने पर दी बधाई देते हुए उत्तराखंड में चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में श्री गुरुराम राय दरबार के योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह दरबार साहिब का उत्तराखंड की जनता पर एक बड़ा उपकार है जिसके लिए उत्तराखंड की जनता महंत इंद्रेश चरण दास जी को हमेशा याद रखेगी।
Suryakant Dhasmana SGRR महंत देवेंद्रदास जी की भूमिका सराहनीय – धस्माना

उन्होंने महंत श्री इंद्रेश चरण दास जी के मेडिकल कालेज के सपने को व विश्वविद्यालय के सपने को साकार करने में महंत देवेंद्रदास जी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में एक संकल्प के रूप में जिस प्रकार से महंत देवेंद्रदास जी ने श्री गुरुराम राय ट्रस्ट के मेडिकल कालेज, अस्पताल व विश्वविद्यालय की स्थापना की वह एक असंभव कार्य को संभव बनाने जैसा है।

मैडिकल कालेज व अस्पताल की गतिविधियों के बारे में महंत श्री ने श्री धस्माना को बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में न केवल उत्तराखंड बल्कि पश्चिम उत्तरप्रदेश के लगभग बीस जनपदों के मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीगुरुराम राय ट्रस्ट ने प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ठ पहचान बना ली है। इस अवसर पर महंत श्री देवेंद्रदास जी ने सूर्यकान्त धस्माना को शाल पहना कर व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
जो त्रिवेंद्र – तीरथ न कर सके वो CM धामी ने कर दिखाया https://shininguttarakhandnews.com/dhami-set-records-bhasha-sansthan/

