SGRR University Khelotsava : PM मोदी के खेलो इंडिया का स्वप्न साकार कर रहा SGRR का खेलोत्सव महाकुम्भ

देहरादून से अनीता तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

SGRR University Khelotsava प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार देश के युवाओं की खेल प्रतिभा को उनके भविष्य की मजबूत नीव से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया अभियान चला रही है। पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश में मशहूर सबसे बड़े समूह गुरु राम राय के यूनिवर्सिटी सेक्शन ने अब इसमें बड़ी मिसाल कायम की है। देहरादून में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 को देख कर आप इस बात को समझ सकते हैं।

SGRR University Khelotsava विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022

SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava

SGRR University Khelotsava आज एक बार फिर कैम्पस का नज़ारा खिलाडियों के जोश और उनके ज़ज़्बे की कहानी बता रहा था जब शोरगुल के बीच प्रतिद्वंदी जीत के लिए पसीना बहाते नज़र आ रहे थे। आज तीसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, खो-खो, थ्रो बॉल, कबड्डी बॉलीबाल व बॉस्केटबॉल के मुकाबले खेले गए। थ्रो बॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी, बॉलीवाल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सिरमौर रहा। बैडमिंटन में मैनेजमेंट के अरुण कुमार ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर खिताबी जीत दर्ज की।

SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava

SGRR University Khelotsava गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड साइंसेज़ के खेल मैदान पर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विजय नौटियाल, एसजीआरआर के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, डॉ आर.पी. सिंह कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत ने किया। थ्रो बॉल का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ नर्सिंग बनाम स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ नर्सिंग ने 11-5, 11-4 से जीत दर्ज की। बॉलीबॉल में मैनेजमेंट की टीम ने नसिंग को और बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइसेज ने पैरामैडिकल को शिकस्त दी। टेबल टेनिक बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की अविव्या सिंह ने ह्यूमैनिटीज़ की आकृति सती को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। टेबल टेनिस बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रोहित कुमार ने जीता। बालिका युगल वर्ग में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल व बालक युगल वर्ग में नकुल सिंह राजपूत और शुभम पाल की जोड़ी अव्वल रही।

SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava
  • SGRR University Khelotsava बालिका वर्ग क्रिकेट मुकाबलक में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को पराजित किया। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 35 रनांे का लक्ष्य दिया। स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। क्रिकेट के एक अन्य मुकाबले में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की टीम ने स्कूल ऑफ पैरामैडिकल को पराजित किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज की ओर से सागर ने 15 गेंदों पर 31 रन की ताबडतोड पारी खेली इसमें सागर ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। फार्मा की ओर से सार्थक और पंकज ने 2-2 विकेट हासिल किए।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मा की टीम ने धीमी शुरूआत की। फार्मा की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी। मोहित ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। मेडिकल कॉलेज की ओर से आदर्श कुमार व पंकज क्षेत्री ने 2-2 विकेट चटकाए।
SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava

SGRR University Khelotsava बालक वर्ग कबड्डी के कांटे के मुकाबले में फार्मेसी की टीम ने एग्रीकल्चर की टीम को 44-42 से शिकस्त दी, सीएनआईटी की टीम ने मैनेजमेंट की टीम को 36-31 व पैरामैडिकल की टीम ने नर्सिंग की टीम को 66-47 से पराजित किया। बैडमिंटन के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मैनेजमंेट के अरुण कुमार ने खिताबी जीत दर्ज की।

SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava

SGRR University Khelotsava बालिका वर्ग खो खो का मुकाबला स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के नाम रहा। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ ने अपने अपने मुकाबले जीते। बालक वर्ग खो खो में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, कम्प्यूटर साइंस, मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस अव्वल रहे। शतरंज में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्रिया पंवार ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में बीबीए छात्र ऋषभ रावत व बालिका वर्ग 800 मीटर दौड में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग बैडमिंटन में अमन कुमार व बालिका वर्ग में मनीषा बिष्ट ने जीत दर्ज की, युगल बालिका वर्ग में निशा वर्मा व अंजलि योदव एवम् बालक वर्ग युगल में रितिक वर्मा व समर्थ ध्यानी की जोडी अव्वल रहीं। शतरंज महिला का फाइनल मुकाबला प्रिया पंवार व बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मनीष असवाल ने जीता।

SGRR University Khelotsava
SGRR University Khelotsava

SGRR University Khelotsava इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत, कुलसचिव डॉ आर.पी. सिंह, खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत, डॉ अरुण कुमार, डॉ दीपक सोम, वैभव शर्मा, डॉ योगेश जोशी, डॉ मनीष देव, डॉ प्रदीप सेमवाल, डॉ राजेश रयाल, डॉ कमला जखमोला आदि मौजूद थे।

SGRR University Khelotsava थ्रो बॉल में एसजीआरआर
स्कूल ऑफ नर्सिंग सिरमौर
 बॉलीबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने मारी बाजी
 800 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ रावत व बालिका वर्ग में मनीषा सिंह विजेता
 टेबल टेनिस में चला अविव्या सिंह का जादू, बालक वर्ग में रोहित कुमार अव्वल
 युगल टीटी में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल की जोड़ी ने दिखाया दम
 बालक वर्ग बैडमिंटन का खिताब अमन कुमार के नाम, शतरज में प्रिया व मनीष ने जीता खिताब

समोसे खाने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ें https://shininguttarakhandnews.com/samosa-is-banned-somalia/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.