एसजीआरआर विश्वविद्यालय करेगा सम्मानित
51,000 रुपये का नकद पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मानित
राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोक नृत्य में उत्तराखंड की बेटी को पहला स्थान
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर
सबने एक सुर में कहा सृष्टि हमको आप पर गर्व है
SGRR Shristi Honour श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकल लोकनृृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उत्तराखण्ड राज्य एवम् एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व की बात है। नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि को हार्दिक बधाई एवम् शुभकानाएं दीं।

23 जनवरी को कुलाधिपति करेंगे सम्मान SGRR Shristi Honour
