Sextortion in Nainital : नौकरानी से आशिकी कर सेक्सटॉर्शन में फंसे सेठजी , 1 Dirty Crime

Sextortion in Nainital  उत्तराखंड  पुलिस और साइबर क्राइम सेल लगातार अपने नागरिकों को सेक्सटॉरशन , साइबर फ्रॉड और डिजिटल लेनदेन से होने वाले बचने की अपील करती है और समय समय पर अपराधियों और गिरोह के खुलासे से भी ये सन्देश समाज में जाता है लेकिन जो घटना प्रदेश के एक बड़े व्यापारी के संग हुई है वो हैरान करने वाली नज़ीर है। खबर की माने तो  उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को अपने शोरूम में काम करने वाली युवती से दिल लगाना महंगा पड़ गया. मालिक और महिला कर्मचारी के बीच शारीरिक संबंध बन गए. युवती ने इसका वीडियो बना लिया. फिर उसने अपने मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.


Sextortion in Nainital  क्या आप है सावधान ? 

Sextortion in Nainital
Sextortion in Nainital

Sextortion in Nainital  इतना ही नहीं, व्यापारी मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या की भी कोशिश की. थक-हारकर व्यापारी की पत्नी ने युवती के खिलाफ मुखानी थाने में केस दर्ज कराया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. मीडिया में आ रही जानकारी के अनुसार व्यापारी की पत्नी ने तहरीर दी कि उनके पति के शोरूम में एक युवती काम करती थी. इस दौरान बढ़ी नजदीकियों का फायदा उठाकर युवती एक वीडियो के दम पर उसके पति को धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी.

Sextortion in Nainital
Sextortion in Nainital

 Sextortion in Nainital  महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी युवती उनके पति से 6 लाख रुपये वसूल चुकी. इसके बाद भी वह नहीं रुकी. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके पति से पैसे मांगती रही. मानसिक रूप से परेशान होकर पति ने सुसाइड करने की भी कोशिश की.आरोप है कि युवती और उसके साथी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं. उनका परिवार दहशत में है. महिला की शिकायत पर पुलिस अब हरकत में आ चुकी है. पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर युवती और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपों की जांच की जा रही है. आरोप सही पाए जाने पर सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

खबर में पढ़िए – कुसुम की आशिकी नोट पर वायरल https://shininguttarakhandnews.com/love-letter-on-10-rs-note/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.