Satish Kaushik Death बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से सभी स्तब्ध हैं। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि सतीश अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी एक्टिंग के सभी कायल थे। सतीश ने प्रोफेशनल लाइफ में सफलता का मुकाम हासिल किया था, वो स्क्रीन पर सबको खूब हंसाते थे, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था, जब वो सिर्फ 2 साल का था।
Satish Kaushik Death बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत

- Satish Kaushik Death निधन से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने 7 मार्च को अपने आखिरी ट्वीट में अली फजल, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी संग होली की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके चेहरे पर हमेशा वाली बेफिक्री और मुस्कान दिख रही है. सतीश कौशिक ने ट्वीट में यह भी बताया था कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में यह होली खेली थी.

- Satish Kaushik Death सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके बेटे शानू कौशिक (Shanu Kaushik) की मौत हो गई थी। वो सिर्फ दो साल का था। बेटे की मौत ने सतीश को झकझोर दिया था। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला था। फिर साल 2012 में 16 साल बाद सरोगेट मदर के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। उस समय सतीश 56 साल के थे।
उत्तराखंडी अमीषा बनी ग्लैमर वर्ल्ड सनसनी https://shininguttarakhandnews.com/amisha-baseda-glamour/

