Sapna Choudhary Viral बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाने से पीछे नहीं रही हैं। शिवरात्रि के मौके पर सपना चौधरी गंगा स्नान करती नजर आई हैं। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
Sapna Choudhary Viral शिव भक्ति में डूबीं हरियाणवी डांसर सपना
Sapna Choudhary Viral देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गयी। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा कर उनका आर्शीवाद लिया तो कुछ शिव भक्त गंगा स्नान करते दिखाई दिए लेकिन चर्चा रही हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (sapna choudhary) की जो महाशिवरात्रि का पर्व मनाने से पीछे नहीं रही हैं। शिवरात्रि के मौके पर सपना चौधरी गंगा स्नान करती नजर आई हैं। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाती नजर दिखाई दे रही हैं।
Sapna Choudhary Viral सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके बैकग्राउंड में भगवान शिव का गाना चल रहा है। इसे पोस्ट करते हुए हरियाणवी डांसर ने लिखा- ‘शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ऊँ नमः शिवाय।’
कांग्रेस विधायक के बेटे की क्यों हो रही तारीफ? जानिए वजह https://www.shininguttarakhandnews.com/mla-kednay-transplant-tilak-raj/