Special Story By : Anita Tiwari , Dehradun
- Opration ganga के ज़रिए ukraine से फंसे छात्रों को लगातार स्वदेश लाया जा रहा हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह लगातार भारत के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के 50 से ज्यादा छात्र सही सलामत घर लौट चुके हैं।

Opration Ganga ने तेज़ किया यूक्रेन में अपना रेस्क्यू अभियान
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने अपने अचानक दिल्ली दौरे को यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को वापस लाए जाने की बातचीत से जोड़कर बताया , पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक के बाद उनके दौरे को पार्टी संगठन और उत्तराखंड चुनाव के नतीजों के मद्दनेज़र बनने वाले समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा था …. लेकिन फिलहाल उस अनुमान से किनारा करते हुुुए सीएम धामी ने चर्चा में आये सियासी मुद्दे को बदल दिया।

Opration ganga पर बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यूक्रेन में उत्तराखंड के 200 से ज़्यादा छात्र फंसे हुए हैं, जिनमें से 50 से ज्यादा लौट चुके हैं…. उन्होंने कहा, ‘इन छात्रों को सही सलामत वापस लाया जाना चाहिए और मैं सिर्फ इसी सिलसिले में दिल्ली गया था..
Opration ganga में यूक्रेन से लौटी नैनीताल की प्रेरणा ने बताया अनुभव

नैनीताल की प्रेरणा बिष्ट opration ganga द्वारा यूक्रेन से सकुशल लौटने पंर अपना अनुभव साझा किया। यूक्रेन के इवानो शहर से घर लौटी प्रेरणा के घर और परिजनों को अब राहत मिली है। लेकिन प्रेरणा ने अपने अनुभव बताते हुए मीडिया को बताया कि यूक्रेन में फंसे छात्रों के बीच वापसी की चिंता और वहां फंसे होने से डर का माहौल है। हज़ारों भारतीय स्टूडेंट्स बॉर्डर पार करने और स्वदेश लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रेरणा के साथ ही, नैनीताल की उर्वशी जंतवाल भी भारत लौट आई हैं..…मुख्यमंत्री सूचना विभाग भी लगातार उत्तराखंड लौट रहे स्टूडेंट्स की सूचना मीडिया के ज़रिए प्रदेश को दे रहा है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देर रात तक कई और स्टूडेंट्स प्रदेश पहुंच चुके थे।
खबर ये भी रोचक है – कब बिका था देहरादून https://shininguttarakhandnews.com/history-of-dehradun/

