-

Kids Agitation Demands - Kids Agitation Demands नए साल के पहले उत्तराखंड विधानसभा के बाहर गेट पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को तब मिला जब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से डिमांड करते हुए बच्चे धरने पर बैठ गए। वह भी ठण्ड और क्रिसमस के फेस्टिवल सीजन में …. विधानसभा के दरवाजे के बाहर ये तस्वीरें देवभूमि के लिए हैरान करने वाली तस्वीरें हैं। जहां बच्चों को भी अपने माता-पिता के अधिकारों और डिमांड्स के लिए धरने पर बैठना पड़ा , हाथों में तख्तियां , किताबें और जमीन पर बैठकर प्रदर्शन , उन्हें अपनी बात कहनी पड़ी है..

- Kids Agitation Demands हम बात कर रहे हैं बीते दिनों उत्तराखंड विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर उठे विवाद की , जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब ये कर्मचारी बीते कुछ दिनों से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए तरह तरह से अपनी बात रखते हुए धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिसमस के दिन भी इन प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में क्रिसमस मनाते हुए स्पीकर रितु खंडूरी तक अपनी बात पहुंचाई है।
Kids Agitation Demands बर्खास्त कार्मिकों के बच्चों ने लगाई न्याय की गुहार
Kids Agitation Demands बच्चों ने पेंटिंग बनाकर अपने माता-पिता की नौकरी को बहाल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अपना मार्मिक संदेश दिया अनिश्चितकालीन धरने मैं बर्खास्त कार्मिकों के बच्चों ने स्कूल की ड्रेस में पहुंचकर अपनी भावनाएं व्यक्त की| इस दौरान बच्चों द्वारा क्रिसमस के ग्रीटिंग बना कर विधानसभा अध्यक्ष को उनके शासकीय आवास के पते पर पोस्ट किया गया| इस मौके पर एक कार्मिक के बच्चे ने कहा कि स्कूल में 3 महीने से फीस ना भरने के कारण स्कूल से उन्हें बाहर निकालने का दबाव भी बनाया जा रहा है| कार्मिकों ने कहा कि उनके सामने परिवार के भरण पोषण एवं रोजी रोटी का संकट पैदा हो चुका है|

- Kids Agitation Demands इस दौरान कौशिक भैसोड़ा, भगवती सानी, धर्मेंद्र सिंह कार्की, अरविंद सिंह भंडारी, राजकिशोर, हेमंत जोशी, रविंद्र सिंह रावत, ओम प्रकाश, राजीव शाह, कपिल धोनी, शिवराज सिंह धानक, मनाली शर्मा, दया नगरकोटी, मोनिका सेमवाल, हेमलता जोशी, बबीता तिवारी, मीनाक्षी, रिशु सूर्या, दीपक सिंह, गोपाल नेगी, राहुल कुमार, केदार सिंह, अमित मंमगाई, भूपेंद्र प्रसाद, नंदू भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे|
MUST READ THIS STORY https://shininguttarakhandnews.com/cold-night-dehradun-dhami/

