Jyoti Rautela Misbehave महिला अपराधों के खिलाफ रुद्रपुर की सड़कों पर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने में उत्तराखंड पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मित्र पुलिस का व्यवहार बेहद आक्रामक और सख्त नज़र आया क्योंकि जिस तरह से एक महिला और प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला को हवा में उठा उठा कर फेंका गया वो सबके लिए चौंकाने वाला मंजर था। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेटिंग पर काफी सख्त प्रदर्शन करते हुए ज्योति रौतेला को हांथों में उठाये रखा। अब ये वीडियो पूरे प्रदेश में सियासी गर्माहट को बढ़ा रहा है।
यशपाल आर्य ने सख्त नाराज़गी जताई Jyoti Rautela Misbehave
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी मातृशक्ति को दिए गए ये जख्म हुक्मरानों के दम्भ की दास्तान कह रहे हैं। विधि अनुसार विरोध व्यक्त करना संवैधानिक अधिकार है | यह दृश्य स्पष्ट बताते हैं कि सरकार पुलिस का उपयोग जनता के रोष, क्रोध के दमन व अधिकारों के हनन हेतु कर रही है | प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या व घोर निंदनीय कृत्य है |महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने रुद्रपुर में आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाना, संवैधानिक अधिकार का हनन है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या व घोर निंदनीय कृत्य है और सरकार की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है।सब रहेगा याद, जनता लेगी हिसाब
देखिये ज्योति रौतेला की पिटाई का वीडियो – क्लिक करें लिंक https://youtu.be/bGOatjzVgOA?si=7LZT7UkAanD43XPj
आपको यहाँ बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ उत्तराखंड महिला कांग्रेस जब सड़कों पर अपना विरोध जताने रुद्रपुर पहुंची तो जो नज़ारा दिखा वो हैरान करने वाला था रुद्रपुर की सड़कों पर महिला उत्पीड़न के विरोध में ज्योति रौतेला और प्रदर्शनकारी महिलाएं उतरी तो पुलिस से उनका सामना हुआ और फिर जो हुआ वो आप खुद इन तस्वीरों में देख सकते हैं। तस्वीरें बता रही हैं कि कैसे प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिसकर्मियों ने आंदोलन करने से रोकने के लिए जमकर ताक़त का इस्तेमाल किया।
देर शाम बयान जारी करते हुए घटना में घायल हुयी ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई सवाल पूछे हैं उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध और बलात्कार हत्या जैसी शर्मनाक घटनाएं होंगी तो क्या महिलाएं उसका विरोध भी नहीं कर सकती है ? उन्होंने पुलिस के दुर्व्यवहार पर दुःख जताते हुए कहा कि उनके साथ जो अभद्रता सरे बाज़ार हुयी है उसके ज़िम्मेदारों पर क्या कोई एक्शन होगा ? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन व जंगलराज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार एवं अपराध के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वैमनस्य सरकार की पुलिस द्वारा महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाना, संवैधानिक अधिकार का हनन है। ये निरंतर अलोकप्रिय होती जा रही भाजपा सरकार की बढ़ती हताशा का प्रतीक है।