Hemkund Yatra 2023 : बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब की ताज़ा वीडियो , Positive World

Hemkund Yatra 2023 उत्तराखंड के चमोली जिले में सात पहाड़ियों के बीच स्थित श्री हेमकुंड साहिब में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। यहां 12 फुट की बर्फ जमी हुई है और गुरुद्वारा साहिब भी पूरी तरह से बर्फ से ढके हुए हैं। गुरुद्वारे के ठीक सामने स्थित सरोवर भी इस समय पूरी तरह से बर्फ की आगोश में है। 20 मई से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होनी है। ऐसे में अब यात्रा के लिए रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य सेना 20 अप्रैल से शुरू कर देगी।

Hemkund Yatra 2023   गुरुद्वारे का यह दृश्य बेहद मनमोहक

Hemkund Yatra 2023
Hemkund Yatra 2023


Hemkund Yatra 2023   हेमकुंड साहिब के दर्शन करने वालों के लिए समय गुरुद्वारे का यह दृश्य बेहद मनमोहक होगा। इस समय चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। हेमकुंड साहिब तक बर्फ की स्थिति और पैदल मार्ग के हालात जानने के लिए ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद, ऑफिसर कमांडर कर्नल सुनील यादव (418 इंडीपेंडेंट इंजीनियर कॉर्प0), कैप्टन मानिक शर्मा, सूबेदार मेजर नेकचंद एवं हवलदार हरसेवक सिंह गये हैं। सैन्य जवानों द्वारा हेमकुंड साहिब तक के मार्ग की यह ताजा और मनमोहक तस्वीरें उपलब्ध करायी हैं जिससे पता चलता है कि इस समय पूरे रास्ते में कितनी बर्फ है। देखिये वीडियो –


Hemkund Yatra 2023   कब से शुरू हो रही यात्रा

Hemkund Yatra 2023 श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 20 मई से आरंभ होने जा रही है। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग बनाने का कार्य भारतीय सेना के जवानों द्वारा ही किया जाता है। मौसम की परिस्थिति को देखते हुए भारतीय सेना के जवानों ने आश्वस्त किया है कि 20 अप्रैल से बर्फ कटान व मार्ग बनाने का कार्य सेना द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। 20 मई 2023 से शुरू होने वाली यात्रा में किसी भी प्रकार व्यवधान व विघ्न नहीं आएगा एवं श्रृद्धालु सुखद ढंग से निर्विघ्न यात्रा करके गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे पुलिस स्टेशन को कीजिये आप भी सलाम https://shininguttarakhandnews.com/chauki-mein-pathshala-delhi/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.