Girlfriend letter to Boyfriend गजब की है मोहब्बत

Girlfriend letter to Boyfriend आपने बहुत सारे निब्बा-निब्बियों का वीडियो देखा होगा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है।निब्बा-निब्बी उन लोगों को कहते हैं, जो बच्चे कम उम्र में प्यार में पड़ जाते हैं। इस दौरान वह अपने प्यार पर इस कदर हक जताते हैं कि जैसे कि जन्म-जन्मांतर से एक-दूसरे से प्यार करते हों। उनकी बातों से ऐसा लगता है कि उनके सामने हीर-रांझा, लैला-मजनू का प्यार भी फीका है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जो एक निब्बी ने अपने निब्बे के लिए लिखा है।

Girlfriend letter to Boyfriend दरअसल, निब्बा किसी बात से अपनी निब्बी से नाराज हो जाता है। इसके बाद निब्बी ऐसा लेटर लिखती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस लेटर में निब्बी अपने निब्बे को मनाने के लिए जानू, मुन्ना, राजा, टमाटर, कबूतर और रसगुल्ला जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। इस लेटर को पढ़ने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा। निब्बी ने कतई टूटी-फूटी हिंदी में अपने निब्बे को मनाते हुए लेटर लिखा, ‘जानू मैं तुम्हारे ऊपर शक नहीं करती। किसी लड़की को तुझसे बोलते हुए देखती हूं ना तो दिल में दर्द होता है। बहुत ज्यादा होता है।

Girlfriend letter to Boyfriend इसके आगे निब्बी लिखती है, ‘जानू तुम किसी भी लड़की से बोला मत करो, न ही मुस्कुराया करो। जानू गलत नहीं समझ रही हूं मैं आपको। जानू मुझे तुमसे प्यार है इसलिए कह रही हूं। कबूतर मानो तो मान लेना.. न मानो तो तुम्हारी मर्जी और जानू तुम उनके घर बिल्कुल भी मत जाया करो चाहे वो लड़की हो या न हो। मुन्ना, कबूतर माफ करना अगर गलत लिखा हो तो। आई लव यू, आई लव यू, आई लव यू… सॉरी मुन्ना अगर कुछ गलत लिखा हो तो मेरे कबूतर, जानू, राजा, फौजी, टमाटर, रसगुल्ला। आई मिस यू।’ इस लेटर को पूरा पढ़ने के बाद आप भी कह उठेंगे कि यह निब्बा-निब्बी वाला प्यार है।

