Eksha Kerung किसी शायर ने लिखा है कि ‘कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों’. यानी बुलंद हौसलों, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया जाये तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. मल्टी टैलेंटेड लोगों के ऊपर भी ये कहावत फिट बैठती है. यहां जिक्र सिक्किम की उस बेटी का जो एक कामयाबी बॉक्सर, सुपर मॉडल होने के साथ-साथ पुलिस फोर्स की आन-बान-शान बनी हुई हैं.
Eksha Kerung : कमाल की है ये पुलिसवाली

सिक्किम की इक्शा केरूंग (Iksha Kerung) को देखकर ऐसा लगता है ईश्वर किसी-किसी को सब कुछ दे देता है. इक्शा पुलिस ऑफिसर हैं और साथ ही में मॉडलिंग भी करती हैं. उन्हें बाइक्स चलाने का भी बहुत शौक है और वे नेशनल लेवल की बॉक्सर (National Level Boxer) रह चुकी हैं. इक्शा इतने सारे काम करती हैं और सभी इतने अच्छे से की यकीन नहीं होता. इक्शा की तस्वीरें आपको हैरान कर देंगी.

- Eksha Kerung एक पुलिस अधिकारी होने के साथ ही इक्शा इतना कुछ कर लेती हैं की यकीन नहीं आता. यही नहीं वे हर काम बहुत निपुणता से करती हैं. इक्शा का पूरा नाम इक्शा हैंग सुब्बा है पर वे इक्षा केरूंग के नाम से ज्यादा जानी जाती हैं. इसी नाम से उनका इंस्टा हैंडल भी है. इक्शा ने एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाई थी.

- Eksha Kerung एमटीवी सुपर मॉडल शो के दौरान उन्होंने जब स्टेज पर अपना परिचय दिया था, तो वहां मौजूद हर कोई उनके बारे में जानकर हैरान रह गया था. इसके साथ ही शो की जज मलाइका ने उन्हें स्टैंडिंग ओविएशन दिया था. मलाइका ने इक्शा का इंट्रोडक्शन सुनने के बाद कहा था कि ऐसी महिलाओं को सैल्यूट करना चाहिए.

- Eksha Kerung इक्शा केरूंग नेशनल लेवल पर बॉक्सिंग कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें बाइक राइडिंग का भी शौक है. इक्शा एक पुलिस अधिकारी, बाइकर और बॉक्सर हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा सपना एक सुपर मॉडल बनना और दुनिया को यह साबित करना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 41000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

- Eksha Kerung सिक्किम की Eksha Kerung को स्थानीय लोग एक्शा हैंग सुब्बा (Eksha Hang Subba) के नाम से भी जानते हैं. इस बेटी ने अपनी जाबांजी से साबित किया है कि महिलाएं किसी भी मोर्चे पर कम नहीं हैं. वो साल 2019 में सिक्किम पुलिस में भर्ती हुईं. और तभी से उनके अधिकारियों को उन पर नाज है.
Must Read This – https://shininguttarakhandnews.com/minor-rape-increase-india/


